Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान का न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनना तय

भारतीय मूल के 33 वर्षीय जोहरान ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले मुस्लिम होंगे। मीरा नायर के खाते में सलाम बॉम्बे, नेमसेक और मॉनसून वेडिंग जैसी मशहूर फिल्में हैं।

25 Jun 2025

फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान का न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनना तय

न्यूयॉर्क। भारत की मशहूर फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी का अगला मेयर बनना तय है। भारतीय मूल के 33 वर्षीय जोहरान ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले मुस्लिम होंगे। मीरा नायर के खाते में सलाम बॉम्बे, नेमसेक और मॉनसून वेडिंग जैसी मशहूर फिल्में हैं।

वाशिंगटन और न्यूयॉर्क से छपने वाले लगभग हर अखबार में यह खबर प्रमुख सुर्खी है। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में ममदानी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अपनी हार स्वीकारते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। जोहरान खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। मौजूदा समय में वह न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सदस्य हैं। उन्होंने 2021 में राजनीति में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जोहरान ने चुनाव प्रचार में मुफ्त बस सेवा, मुफ्त चाइल्ड केयर, अधिक किफायती मकान, न्यूनतम वेतन में इजाफा और अमीरों पर अतिरिक्त टैक्स जैसे मुद्दों को उठाया है। युगांडा में जन्मे मीरा नायर के बेटे जोहरान के पिता महमूद ममदानी मशहूर शिक्षाविद हैं।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन का अनुमान है कि ममदानी का शुरुआती समर्थन 50 फीसद से कम रहेगा। इसका आशय यह हुआ कि इस दौड़ में औपचारिक रूप से रैंक-चॉइस वोट निर्णायक होंगे। इसकी घोषणा 01 जुलाई से की जाएगी। प्रतिद्वंद्वी के हार स्वीकार करने पर उन्होंने कहा,

"नेल्सन मंडेला के शब्दों में जब तक यह पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह हमेशा असंभव लगता है। और हम जीत गए। हर न्यू यॉर्कर जीत गया।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान का न्यूयॉर्क सिटी का
भारतीय मूल के 33 वर्षीय जोहरान ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले मुस्लिम होंगे। मीरा नायर के खाते में सलाम बॉम्बे, नेमसेक और मॉनसून वेडिं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News